googleNewsNext

जानिए जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: September 20, 2019 10:35 AM2019-09-20T10:35:20+5:302019-09-20T12:19:27+5:30

हिन्दू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व हा है। कई जगह इसे जिउतिया या जितिया भी कहा जाता है। इस व्रत को मुख्य तौर पर नेपाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिलाएं रखती हैं. इस दिन अपने पुत्र के दीर्घ, आरोग्य और सुखमय जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ये व्रत हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है. इस व्रत की शुरुआत सप्तमी से नहाय-खाय के साथ हो जाती है और नवमी को पारण के साथ समापन होता है. इस आल ये व्रत २२ सेपेत्मेब्र को पद रहा है इस दिन गन्धर्वों के राजकुमार जीमूतवाहन की विशेष पूजा की जाती है। व्रत वाले दिन जीवित्पुत्रिका व्रत कथा सुनना आवश्यक माना गया है। इससे व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है।

टॅग्स :त्योहारFestival