googleNewsNext

Holi 2020: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूरी पूजा विधि

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: February 25, 2020 06:01 PM2020-02-25T18:01:11+5:302020-02-25T18:01:11+5:30

9 मार्च शाम 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन होने के बाद होलिका में जिन वस्तुओं की आहुति दी जाती है, उनमें कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग है। सप्तधान्य हैं गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर।होलिका दहन करने से पहले होली की पूजा की जाती है। इस पूजा को करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। पूजा करने के लिए निम्न सामग्री को प्रयोग करना चाहिए, देखें ये स्पेशल वीडियो 

टॅग्स :होलीHoli