googleNewsNext

Holika Dahan Timing 2021: कब और कितनी देर है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त? 10 Point में जानें पूरी विधि

By गुणातीत ओझा | Published: March 28, 2021 06:12 PM2021-03-28T18:12:22+5:302021-03-28T18:12:58+5:30

होलिका दहन

कब और कितनी देर है शुभ मुहूर्त?

Holika Dahan Timing 2021: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में शुमार होली पूरे देश में  29 मार्च (सोमवार) को मनाई जाएगी। इससे पहले 28 मार्च (रविवार) को होलिका दहन होगा। हिंदुओं की रीति की अनुसार, रविवार शाम को पूर्णिमा पर रात को होलिका का दहन होगा। विद्वानों के मुताबिक, भद्रा दिन में 1 बजकर 33 बजे समाप्त होगी और पूर्णिमा तिथि रात में 12:40 तक ही  रहेगी। ऐसे में भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन शुभ होता है और इस लिहाज से  रविवार रात में 12:30 बजे से पूर्व होलिका दहन करना ठीक होगा, क्योंकि रात में 12:30 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

टॅग्स :होलीHoli