googleNewsNext

हरतालिका तीज 2020 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 14, 2020 01:16 PM2020-08-14T13:16:27+5:302020-08-14T13:16:27+5:30

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2020) व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है. इस साल हरितालिका तीज 21 अगस्त को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार, हरितालिका तीज को सबसे बड़ी तीज माना जाता है। हरितालिका तीज से पहले हरियाली और कजरी तीज मनाई जाती हैं। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन तथा संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं. मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह एक ऐसा व्रत है जिसे सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं।

टॅग्स :तीजTeej