googleNewsNext

Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज पूजा मुहूर्त और शुभ योग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2021 05:07 PM2021-08-10T17:07:02+5:302021-08-10T17:07:15+5:30

 

हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण या सावन सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना भी है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं। यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं। कई तरह के गीत गाती हैं. इस बार हरियाली तीज का त्योहार 11 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा.

टॅग्स :तीजTeej