googleNewsNext

Navratri 2020: Pakistan में माँ के शक्तिपीठ के दर्शन के लिए जाते है मुस्लिम, बुलाते है नानी का हज

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 28, 2020 09:53 AM2020-03-28T09:53:05+5:302020-03-28T10:18:17+5:30

पाकिस्तान में मां की शक्तिपीठ बलूचिस्तान राज्य की राजधानी कराची से 120 किमी उत्तर पश्चिम में है। शक्तिपीठ हिंगोल नदी के तट पर ल्यारी तहसील के तटीय क्षेत्र हिंगलाज में स्थित है। हिंगोल नदी अघोर पर्वत के किनारे हैं। यहीं पर माता ब्रह्मरंध्र (सिर) गिरा था। मुस्लिम बुलाते हैं नानी का हज बलूचिस्तान के दुर्गम पहाड़ियों के बीच हिंगलाज माता का मंदिर है। भारत-पाकिस्तान के बीच अक्सर तनाव रहने के चलते भारतीय श्रद्धालुओं कम ही वहां जा पाते हैं। लेकिन पाकिस्तान में बसे हिंदू समुदाय के वासी यहां मां का दर्शन करने जरूर जाते हैं। ज्यादातर श्रद्धालु पाकिस्तान के थरपारकर जिले से आते हैं, यहां सबसे ज्यादा हिंदू आबादी है। इसके अलावा स्थानीय मुस्लिम भी यहां जाते हैं। वो मां के शक्तिपीठ को नानी का हज या नानी के मंदिर बुलाते हैं। यहां हर साल अप्रैल महीने में मेला लगता है।


टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्वNavratriNavratri Significance