googleNewsNext

ईद उल-फितर का जश्न, देश भर में लोगों ने कुछ इस अंदाज में मनाई ईद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2019 02:30 PM2019-06-05T14:30:47+5:302019-06-05T14:30:47+5:30

देश भर में बुधवार (5 जून) को पूरे उत्साह और उमंग के साथ ईद उल-फितर का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी। दिल्ली के जामा मस्जिद में भी सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अल्लाह की इबादत की। साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई समेत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में भी ईद मनाते लोगों और खासकर बच्चों की तस्वीरें सामने आईं। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को 'ईद मुबारक' कहा। 

टॅग्स :ईदइस्लामEidislam