Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 10 चीजें, घर से चली जाएगी बरकत
दिवाली आने वाली है। हिन्दुओं के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व और भी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन धन कुबेर को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। या यूं कह लीजिए कि धन कुबेर को खुश करने के लिए ये बेहद शुभ समय होता है। धनतेरस शुक्रवार के दिन यानि 13 नवंबर को है और इसकी पूजा का शुभ समय शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। इस दिन खरीदारी करने से धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन खर्च किया गया धन भविष्य में शुभ फल देता है। इसके साथ ही शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया गया है जिसका ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस दिन कुछ खास चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए।
2020-11-11 22:17:59