googleNewsNext

देव दीपावली की कथा और पूजा विधि

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: November 28, 2020 10:07 AM2020-11-28T10:07:44+5:302020-11-28T15:26:34+5:30

देव दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. मान्यता है की जिस प्रकार मनुष्य दीए जलाकर दिवाली का पर्व मनाते हैं. ठीक उसी प्रकार देवतागण भी दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाते हैं. देव दीपावली दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है. दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है और देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुर नाम के राक्षस का अंत किया था. इसलिए इस दिन देवताओं ने खुशी से घाट पर जा कर दीपक जलाये. इसी वजह से इस दिन को देव दीपावली के रूप से मनाया जाता है. इस बार देव दीपावली 29 नवम्बर 2020 रविवार को मनाई जाएगी.

टॅग्स :देव दीपावलीDev Deepawali