googleNewsNext

ये क्या हो रहा बिहार में ? तेजस्वी यादव पिता कैदी नं. 3351 लालू यादव' ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 25, 2021 07:18 PM2021-03-25T19:18:28+5:302021-03-25T19:18:44+5:30

बिहार विधानसभा में मंगलवार को पक्ष और विपक्ष में हुई घमासान का मामला अब भी ठंडा नहीं पड़ा है। विधायकों को पीटे जाने और पुलिस बल की कार्रवाई पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर है। इस बीच घटना के विरोध में राजद ने 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान भी कर दिया है। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शर्म और नैतिकता बेचने का आरोप लगाया। राजद नेता ने कहा कि अधिकारियों को समझना पड़ेगा कि सरकार कब पलट जाएगी ये कोई नहीं जानता है इसलिए सबको यह देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर जानलेवा हमला हुआ है जिसका फुटेज मेरे पास मौजूद है। लोकतंत्र में इस तरह से सत्ता नहीं चलती है। बिहार पुलिस जेडीयू पुलिस हो गई है। हम भाजपा नहीं हैं जो डर जाएंगे। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बिहार सशस्त्र पुलिस विधेयक को वापस लेने की मांग की है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवTejashwi YadavLalu Prasad Yadav