googleNewsNext

चुनाव के लिए Assam में जी जान लगा रहीं Priyanka Gandhi, पीठ पर टोकरी लाद तोड़ीं चाय की पत्तियां!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: March 2, 2021 05:28 PM2021-03-02T17:28:07+5:302021-03-02T17:28:37+5:30

 

कांग्रेस पार्टी इन दिनों अलग अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है. बीते दिन राहुल गांधी तमिलनाडु के स्कूल में डांस के साथ पुशअप्स लगाते दिखे. वही अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी. उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रियंका असम के पारंपरिक परिधान में दिख रही हैं. सिर पर पारंपरिक स्कार्फ दिख रहा है तो उनकी पीठ पर चाय की पत्तियां तोड़ने वाली महिलाओं की तरह से एक टोकरी भी बंधी हुई है. उनके आसपास और भी महिलाएं काम करती वीडियो में दिख रही हैं. प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन है. चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने आज सदरु चाय एस्टेट में महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा हुआ है और उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है. कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

टॅग्स :प्रियंका गांधीअसमराहुल गांधीPriyanka GandhiAssamRahul Gandhi