googleNewsNext

Chandra Grahan 2020: आज लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारें में सारी डिटेल्स

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 5, 2020 08:04 AM2020-07-05T08:04:13+5:302020-07-06T12:28:11+5:30

जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन ही साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार भी उपच्छाया चंद्रग्रहण लग रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगा, 09 बजकर 59 मिनट में यह परमग्रास में होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड होगी। चंद्रग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में दिखाई न देने के कारण यहां पर ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो भारत में ग्रहण का अशुभ प्रभाव भी नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने को कहा गया है। आइए आपको बताते हैं ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए...

टॅग्स :चन्द्रग्रहणLunar eclipse