googleNewsNext

Delhi में Lockdown के बाद घर लौट रहे मजदूर | दिल्ली से मजदूरों का पलायन | Corona Delhi Update| Anand Vihar| NCR

By गुणातीत ओझा | Published: April 20, 2021 08:28 PM2021-04-20T20:28:18+5:302021-04-20T20:29:04+5:30

रोजी-रोटी पर कोरोना भारी
 दिल्ली मजदूरों से खाली
पलायन जारी

दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के राजधानी में लॉकडाउन (Lockdown In Delhi) के ऐलान के बाद दिल्ली से मजदूरों (Migrant Labourers) का पलायन जारी है। आनंद विहार (Anand Vihar ISBT) बस अड्डे पर भारी तादाद में प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं।  लॉकडाउन के ऐलान के बाद मजदूरों के सामने दिहाड़ी का संकट पैदा हो गया है। चांदनी चौक पहले से ही 25 अप्रैल तक के लिए बंद है। एक बार फिर दिल्ली में सरकार के लॉकडाउन लगाने के बाद दिल्ली में रहने वाले मजदूर पलायन करने पर मजबूर हो उठे हैं। पीछले साल के लॉकडाउन में फंसी भीड़ के डर से ये लोग देश बंद होने से पहले ही घर लौटना चाहते हैं। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरिवाल ने लोगों को घर न जाने की सलाह दी थी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालCoronavirus in DelhiArvind Kejriwal