googleNewsNext

Video: नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ क्यों भड़के हैं मुस्लिम संगठन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 16, 2019 07:13 PM2019-12-16T19:13:18+5:302019-12-16T19:13:18+5:30

 

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के समीप और उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हिंसक प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल में भी अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। जामिया के पास हुई झड़प में करीब 60 लोगों के घायल होने, जबकि एएमयू में हुई झड़प में भी लगभग इतनी ही संख्या में छात्रों के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन सबके के लिए ‘‘कांग्रेस और उसके मित्रों’’ को जिम्मेदार ठहराया है। किसी समुदाय का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कहा कि ‘‘जो लोग आग भड़का रहे हैं’’ उनकी पहचान उनके कपड़ों से की जा सकती है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019जामिया मिल्लिया इस्लामियाCitizenship Amendment Bill 2019Jamia Millia Islamia