googleNewsNext

CM Yogi का 'जनसंख्या नियंत्रण कानून', ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेंगी सुविधाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 22, 2021 06:48 PM2021-06-22T18:48:51+5:302021-06-22T18:49:13+5:30

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस कानून के मुताबिक अगर माता-पिता के दो 2 से अधिक होंगे तो उन्हें सरकारी सुविधाओं और सब्सिडी से हाथ धोना पड़ेगा। बीजेपी सरकार इसे देशहित में जरूरी फैसला बताने का दावा कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे आगामी चुनावों के लिए एक पॉलिटिकल स्टंट करार दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अभी लगभग 24 करोड़ है। दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में सिर्फ 4 देश ऐसे हैं जहां उत्तर प्रदेश से ज्यादा जनसंख्या है। ये देश हैं चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया और चौथा देश खुद भारत है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल राज्य में मरीजों को अस्पताल न मिल पाने, बच्चों को स्कूल और नौजवानों को रोजगार न मिलने का सिर्फ एक ही वजह मानते हैं और वो है बेतहाशा बढ़ती आबादी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशYogi Adityanathuttar pradesh