आंबेडकर ने सिर्फ 10 साल के लिए आरक्षण देने की बात कही थीः सुमित्रा महाजन
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: October 1, 2018 11:23 AM2018-10-01T11:23:01+5:302018-10-01T11:23:01+5:30
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित लोक मंथन कार्यक्रम में हिस्�..
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित लोक मंथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के हवाले से आरक्षण को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा खुद बाबा साहेब चाहते थे कि आरक्षण की जरूरत महज आगामी 10 सालों तक है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण के नियम को जारी रखा था। उनके अनुसार देश में 10 सालों में देश का इतना विकास हो जाना चाहिए था जितने में बराबरी आ जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद मौजूदा संसद ने इसे 10 साल के लिए बढ़ा दिया। इसी तरह से यह आज तक आगे बढ़ता जा रहा है।