googleNewsNext

Solar Eclipse 21 June LIVE Telecast: यहां देखें सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण, इन बातों का रखें ख्याल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 21, 2020 12:51 PM2020-06-21T12:51:39+5:302020-06-21T12:51:39+5:30

साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे शुरू हो चुका है। ग्रहण दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। सूर्य ग्रहण के दौरान भारत के कई शहरों में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था। ज्योतिषियों के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण (Solar Eclipse) में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषों की मानें तो महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) काफी अशुभ है। ये न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में रोग और महामारी वाला ग्रहण साबित हो सकता हैष सूतक काल के दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। सूतक काल लगने से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा कर उनके पट बंद कर देना चाहिए। सूतककाल खत्म होने के बाद लोग मंदिर और पूजा घरों को फिर से खोलते हैं। मूर्तियों पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें पवित्र किया जाता है और विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू हो जाती है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एआरआईईएस या एरीज) सूर्य ग्रहण का सोशल मीडिया पर लाइव टेलिकास्ट करेगा।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणSolar Eclipse