googleNewsNext

भारतीय राजनीति के 'मौसम विज्ञानी' रामविलास पासवान की जिंदगी का सफरनामा

By आदित्य द्विवेदी | Published: October 9, 2020 04:59 PM2020-10-09T16:59:40+5:302020-10-09T16:59:40+5:30

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार रात निधन हो गया। वो 74 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा। रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंच गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने उनके आवास पहुंचकर पर श्रद्धांजलि दी और बेटे चिराग को ढांढस बंधाया। इस वीडियो में हम बात करेंगे कि क्यों रामविलास पासवान को राजनीति का मौसम विज्ञानी कहा जाता था।

 

टॅग्स :रामविलास पासवानचिराग पासवानबिहारRamvilas PaswanChirag PaswanBihar