googleNewsNext

Ram Vilas Paswan Funeral Update: पटना में शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा रामविलास का अंतिम संस्कार

By आदित्य द्विवेदी | Published: October 9, 2020 06:44 PM2020-10-09T18:44:37+5:302020-10-09T18:44:37+5:30

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार रात निधन हो गया है। उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा। रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंच गया है। यहां आज शाम तक उनके पार्थिक शरीर को दर्शन के लिए रखा जाएगा। शुक्रवार की शाम उन्हें विशेष विमान से पटना लेकर जाया जाएगा। पटना विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को कुछ देर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें पटना के पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा जहां कार्यकर्ता अपनी अंतिम विदाई दे सकेंगे। शनिवार सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पहुंचाया जाएंगा जहां से डेढ़ बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का दाह संस्कार शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बिहार की नीतीश सरकार ने फैसला लिया है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

टॅग्स :रामविलास पासवानबिहारचिराग पासवानram vilas paswanRamvilas PaswanBiharChirag Paswan