वीडियो: राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने मायावती को दी ये हिदायत
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 24, 2018 12:11 PM2018-03-24T12:11:08+5:302018-03-24T12:11:08+5:30
उत्तर प्रदेश में दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने सात राज्यों में र�..
उत्तर प्रदेश में दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने सात राज्यों में राज्यसभा की बची हुई 25 सीटों में से 12 सीटें जीत ली। उत्तर प्रदेश में किसी समय धुर विरोधी रहे सपा और बसपा की नई-नई दोस्ती भी यहां बसपा उम्मीदवार को जिताने के काम नहीं आई और राज्य की दस रास सीटों में से नौ भाजपा की झोली में चली गई। राज्यसभा की 59 सीटें रिक्त हुई थी। इनके लिए 10 राज्यों के 33 उम्मीदवारों को 15 मार्च को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। इनमें से 16 उम्मीदवार भाजपा के थे। इस तरह कुल मिलाकर 59 में से 28 सीटें भाजपा ने जीत ली है।