googleNewsNext

क्या Ashok Gehlot और Vasundhara Raje के गठजोड़ ने बढ़ाई Sachin Pilot की मुश्किलें?

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 17, 2020 09:05 AM2020-07-17T09:05:15+5:302020-07-17T09:05:15+5:30

क्या अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के गठजोड़ ने बढ़ाई है सचिन पायलट की मुश्किलें? क्या बीजेपी में पायलट की एंट्री पर वसुंधरा राजे ने मारी है कुंडली? अशोक गहलोत की मदद करने से वसुंधरा राजे को क्या राजनीतिक लाभ होगा? ये कुछ सवाल हैं जो राजस्थान के सियासी उठापटक के बीच उठाए जा रहे हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाए। बेनीवाल ने दावा किया कि वसुंधरा राजे सरकार बचाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दे रही हैं। वो विधायकों को फोन कर अशोक गहलोत का साथ देने के लिए कह रही हैं। गौरतलब है कि रालोपा बीजेपी की सहयोगी और एनडीए का हिस्सा है। बेनीवाल भाजपा को समर्थन भले ही दे रहे हैं लेकिन राजे के खिलाफ वे अक्सर बयान देते रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थानवसुंधरा राजेअशोक गहलोतRajasthanvasundhara rajeAshok Gehlot