googleNewsNext

R-Day Voilence: लाल किला हिंसा के मास्टरमाइंड लक्खा सिंह ने 23 फरवरी को प्रदर्शन का किया ऐलान, 1 लाख था ईनाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 20, 2021 01:33 PM2021-02-20T13:33:06+5:302021-02-20T13:33:44+5:30

दिल्ली में लाल किला हिंसा का मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये का इनामी पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। लेकिन वो बार-बार फेसबुक के जरिए सामने आ रहा है। एक बार फिर लक्खा सिंह ने फिर से भड़काऊ वीडियो जारी किया है। वीडियो में लक्खा ने पुलिस को खुलेआम चेतावनी देते हुए 23 फरवरी को एक और प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन बठिंडा में करने की बात कही है। उसने वीडियो जारी करके इस प्रदर्शन में पंजाब से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल होने को कहा है। बता दें कि दीप सिद्धू के बाद ‘गैंगस्टर’ से सामाजिक कार्यकर्ता बने लक्खा सिधाना लाल किले का मुख्य आरोपी है।

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्लीfarmers protestdelhi