मोदी-मोदी के नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, देखें वीडियो
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: May 14, 2019 02:30 PM2019-05-14T14:30:06+5:302019-05-14T14:30:06+5:30
मध्यप्रदेश के इंदौर में लोगों का हुजूम प्रियंका को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगा। ये देखकर प्रियंका ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और नारे लगाने वाले लोगों से मिलीं। प्रियंका ने हाथ मिलाया और कहा- ऑल द बेस्ट। प्रियंका ने कहा- आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह। इससे पहले प्रियंका ने रतलाम में जनसभा को संबोधित किया । यहां जनता से मिलने के लिए करीब 3 फिट ऊंची बैरिकेड्स पर चढ़कर दूसरी ओर पार कर लिया। प्रियंका का ये वीडिया खूब वायरल हो रहा है।