googleNewsNext

Bihar से बंगाल साधने की तैयारी, PM Modi बोले- हत्या का खेल खेलकर लोकतंत्र नहीं चल सकता

By गुणातीत ओझा | Published: November 11, 2020 11:17 PM2020-11-11T23:17:04+5:302020-11-11T23:18:25+5:30

बिहार जीतने के बाद अब एनडीए बंगाल जीतने के लिए कमर कसेगी। बिहार जीत के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में बता दिया कि अब बंगाल विजय करना ही एनडीए का मिशन होगा। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जीत कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का नतीजा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बुनियाद भी रख दी है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीBihar Assembly Election 2020Narendra Modi