googleNewsNext

Nashik: Oxygen Tanker लीक, 22 मरीजों की दर्दनाक मौत | oxygen tanker leakage in nashik

By गुणातीत ओझा | Published: April 21, 2021 11:30 PM2021-04-21T23:30:46+5:302021-04-21T23:32:51+5:30

महाराष्ट्र ऑक्सीजन हादसा

नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक
22 मरीजों की दर्दनाक मौत

oxygen tanker leakage in nashik: देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए ऑक्सीजन संकट के बीच तबाही के मंजर से जूझ रहे महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक खबर मिली है। महाराष्ट्र के नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई ठप पड़ी रही। इसके कारण वेंटिलेटर पर रखे गए मरीजों तक ऑक्सीन नहीं पहुंची और 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने के बाद कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि संभवतः ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से इन मरीजों की मौत हुई है।

टॅग्स :नाशिक सेंट्रलमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाnashik-central-acMaharashtraCoronavirus in Maharashtra