West Bengal Election 2020: Owaisi बिगाड़ेंगे Mamta का खेल! 30% मुस्लिम वोटर्स पर AIMIM की नजर
बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की मजबूत होती पकड़ सुर्खियों में छाई हुई है। बिहार में उम्मीद से कहीं अधिक उम्दा प्रदर्शन के बाद ओवैसी के हौसले बुलंद हैं। ओवैसी ने अब ममता के राज में सेंध मारने का मन बना लिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। अगले साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने है। औवैसी के इस फैसले से ममता सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ओवैसी के पश्चिम बंगाल के सियासी मैदान में उतरने पर तृणमूल कांग्रेस की अल्पसंख्यकों पर पकड़ कमजोर हो सकती है।
2020-11-13 16:07:01