googleNewsNext

LoC पर भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, कई बंकर-चौकियां भी उड़ाये | Ceasefire

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2020 11:25 AM2020-11-14T11:25:01+5:302020-11-14T11:25:45+5:30

दीपावली के मौके पर पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत अब खुद उसे ही भारी पड़ रही है। एलओसी पर शुक्रवार यानी 13 नवंबर को पाकिस्तान ने आतंकवादियों की घुसपैठ के मकसद से सीजफायर उल्लंघन किया जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों को मार गिराया, जबकि 16 जवान घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से ये पता नहीं चल पाया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है। #PakistanArmy#IndianArmy#PakistanCeaseFireViolation#lokmathindi

टॅग्स :एलओसीभारतीय सेनापाकिस्तानLocIndian armyPakistan