googleNewsNext

कहीं नाइट कर्फ्यू तो कहीं लॉकडाउन, क्या मार्च की तरह हमें घरों में फिर कैद करेगा कोरोना?

By गुणातीत ओझा | Published: November 20, 2020 09:02 PM2020-11-20T21:02:19+5:302020-11-20T21:03:06+5:30

क्या कोरोना की दूसरी लहर भारत में आ चुकी है? क्या कोरोना के केस फिर से तेजी से बढ़ेंगे? ठंड के मौसम में कोरोना का खतरा बढ़ेगा या सामान्य रहेगा? इस महामारी को लेकर एक बार फिर लोगों के जेहन में ये सवाल उठने लगे हैं। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती रह-रह कर ये सवाल हमेशा परेशान करते रहेंगे। लेकिन हकीकत यह भी है कि सर्दियों के बढ़ने के साथ ही कोरोना के केसों में भी इजाफा हुआ है। ऊपर से त्योहारी मौसम ने लोगों की भीड़ को बढ़ा दिया है। दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में कोरोना के केसों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। हो सकता है स्थिति को सामान्य रखने के लिए एक बार फिर हमें नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन को झेलना पड़ सकता है। क्या हम दोबारा मार्च वाली स्थिति में पहुंच रहे हैं, जब कोरोना ने सभी को घरों में कैद कर दिया था। डब्ल्यूएचओ की चेतावनी और कई यूरोपीय देशों के अनुभव तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, जानकारों की मानें तो पूरे देश या राज्य में लॉकडाउन नहीं लग सकता, लेकिन अधिक केसों वाले जिलों और शहरों में फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आइये आपको बताते हैं क्यों एक बार फिर मार्च जैसे लॉकडाउन की बातों ने जोर पकड़ लिया है...

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनCoronavirus Lockdown