googleNewsNext

Netflix series controversy: Yashwant Sinha ने Kiss पर किया ट्वीट, मच गया बवाल

By गुणातीत ओझा | Published: November 25, 2020 05:18 PM2020-11-25T17:18:48+5:302020-11-25T17:20:35+5:30

Netflix series controversy: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Former Union Minister, Yashwant Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में छा  गए हैं। यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट पर विवाद गहरा गया है। इस ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उन्होंने 'किस' ( kiss) को लेकर ट्वीट किया है। सिन्हा ने नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'A Suitable Boy' को लेकर ट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, चुंबन कहीं भी स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए। चाहे वह बेडरूम हो या धार्मिक स्थल। ईसाई समुदाय में शादी के बाद प्रथानुसार दूल्हा-दुल्हन के बीच जो चुंबन होता है, उन्हें सावधान रहना चाहिए, मध्य प्रदेश में उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। यशवंत सिन्हा के ट्वीट करते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने उन्हें उम्र का हवाला देकर इस तरह के मामलों से दूर रहने की सलाह तक दे दी।

टॅग्स :यशवंत सिन्हाYashwant Sinha