लैंडर विक्रम पर नासा ने दी बड़ी ख़बर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 27, 2019 01:14 PM2019-09-27T13:14:21+5:302019-09-27T13:14:21+5:30
इसरो के चंद्रयान टू के लैंडर विक्रम को खोजने में नासा भी अभी तक नाकाम रहा है..इसी बीच नासा ने उन तस्वीरों को जारी कर दिया ..जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था…नासा ने चंद्रयान चांद की सतह की फोटो शेयर करते हुए कहा कि ..लैंडर विक्रम ने हार्ड लैंडिंग की थी..हमने उस जगह की तस्वीरे ली है ..जहां चंद्रयान टू के लैंडर विक्रम को लैंड करना था..ये तस्वीरे उस वक्त ली गई जब वहां अंधेरा था..जिस वजह से हमारी एलआरओसी की टीम लैंडर विक्रम का पता नहीं लगा पाई..हम फिर कोशिश करेंगे.. अक्टूबर में जल्दी और तस्वीरे लेंगे और जब वहां बेहतर रौशनी होगी…लगता है लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर हार्ड लैंडिग हुई थी..नासा के मुताबिक उसके लूनर रिकॉंसेंस ऑर्बिटर कैमरा ने भारत के चंद्रयान टू के लैंडर की उस जगह की कुछ तस्वीरें ली हैं..लेकिन नासा की तस्वीरो में लैंडर कहीं नहीं दिख रहा है..जिस वजह से उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल सका है..नासा ने कहा कि १४ अक्टूबर को उनका एलआरओ दोबारा विक्रम की लैंडिग साइट से गुजरेगा..सबसे अहम बात ये है कि जब ये वहां से गुजरेगा तो उस वक्त वहां रौशनी होगी..जिससे कुछ बेहतर तस्वीरे मिल सकेंगी.