googleNewsNext

अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ बोले कांग्रेसी- चोर है चोर है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 10, 2018 09:19 AM2018-11-10T09:19:40+5:302018-11-10T09:19:40+5:30

मध्य प्रदेश के इन्दौर में कांग्रेस के अन्दर रार छिड़ गयी है। सबसे ज्यादा उठा-पटक विधानसभा एक में है। दूसरी बार ऐसा हुआ है जब गोलू अग्निहोत्री का टिकट को दिया गया टिकट विरोध के बाद रातो रात बदल दिया गया। लेकिन बगावत का सूर नहीं बदला है। अब भी कांग्रेस के लिए यह सीट टेढ़ी खीर ही साबित होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी बागी कमलेश खंडेलवाल निर्दलीय चुनाव मैदान में खम ठोंक रहे है। वही टिकट बदलने जाने के बाद प्रीति अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस की सदस्यता त्याग कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसAssembly ElectionsCongress