googleNewsNext

Manoj Sinha होंगे Jammu Kashmir के नए उप-राज्यपाल, GC Murmu का इस्तीफा स्वीकार

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 6, 2020 11:16 AM2020-08-06T11:16:09+5:302020-08-06T11:16:09+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिन्हा अब जम्मू और कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे. बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीसी मुर्मू को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) बनाया जा सकता है। वो राजीव महर्षि की जगह लेंगे जो इसी हफ्ते रिटायर हो रहे हैं।

टॅग्स :मनोज sinhaजम्मू कश्मीरManoj Sinhajammu kashmir