googleNewsNext

California में Mahatma Gandhi की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारत ने की कड़ी निंदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 30, 2021 04:45 PM2021-01-30T16:45:28+5:302021-01-30T16:45:47+5:30

देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज यानी 30 जनवरी को 73वीं पुण्यतिथि हैं। इसी बीच अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक घटना सामने आ रही है। यहां एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की और उसे उखाड़ दिया। इस घटना से देश भर में भारतीय अमेरिकी लोगों में रोष है और उन्होंने अधिकारियों से इसकी जांच नस्ली घृणा अपराध मामले के तौर पर करने की मांग की है। इसके साथ ही भारत ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

टॅग्स :महात्मा गाँधीMahatma Gandhi