महागठबंधन का कोई भविष्य नहींः योगी आदित्यनाथ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 12, 2019 08:55 AM2019-01-12T08:55:18+5:302019-01-12T08:57:37+5:30
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर 12 बजे साझा प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करेंगे। माना जा रहा है इस प्रेस कांफ्रेंस में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हाल में ऐसे कई सर्वे सामने आये हैं जिसमें ये दावा किया गया है कि अगर सपा और बसपा का गठबंधन होता है तो बीजेपी को राज्य में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में इस प्रेस कांफ्रेंस पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिक गई हैं।