जानिए कौन हैं दिल्ली बीजेपी नये अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी के स्थान पर हुई नियुक्ति
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2020 11:37 PM2020-06-02T23:37:10+5:302020-06-02T23:37:10+5:30
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता (Adesh Kumar Gupta) को दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश कुमार गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। #DelhiBJP#AdeshKumarGupta#ManojTiwari दिल्ली (Delhi) के नए बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता (Adesh Kumar Gupta) ने कहा है कि मेरे जैसे पार्टी के एक आम कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi), नड्डाजी (JP Nadda) और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं। कोरोना के वक्त में पार्टी का विस्तार करना और मजबूत बनाना एक चुनौती है।