Indian Navy 5th Scorpene Submarine: पनडुब्बी 'वागिर' नौसेना में शामिल, जानिए इसकी खासियत
By विनीत कुमार | Published: November 12, 2020 04:39 PM2020-11-12T16:39:33+5:302020-11-12T16:41:00+5:30
चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। इसी सिलसिले में भारतीय नौसेना को गुरुवार को एक और तोहफा मिला। पांचवीं स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी 'आईएनएस वागीर' को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है।
बेहद अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पनडुब्बी में जहां दुश्मनों को चकमा देने की अदभुत क्षमता है। जरूरत पड़ने पर ये दुश्मनों के दांत भी खट्टे कर सकता है। वागिर पनडुब्बी भारत में बन रही छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत इनका निर्माण हो रहा है।
ये पनडुब्बियां दुश्मन की खुफिया जानकारी जुटाने सहित समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और इलाके में निगरानी करने में भी सक्षम हैं। इस पनडुब्बी का नाम हिंद महासागर की शिकारी मछली ‘वागिर’ के नाम पर रखा गया है।