googleNewsNext

एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को Corona Vaccine लगाने वाला देश बना भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 22, 2021 12:26 PM2021-06-22T12:26:41+5:302021-06-22T12:26:56+5:30

कोरोना वायरस के टीकाकरण के मामले में देश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के दौरान देश भर के 85 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। अब तक राज्यों से पूरा डेटा आने के बाद यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।cowin.gov.in पर दिए डेटा के मुताबिक, अब तक 85.15 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इससे पहले बीती 5 अप्रैल को 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। रिकॉर्ड लोगों को वैक्सीन लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए कहा, यह रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन खुश करने वाला है। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। उन सभी को बधाई जिन्होंने टीका लगवाया। सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बधाई जिन्होंने सुनिश्चित किया कि इतने सारे लोगों को टीका लगे। वेल डन इंडिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCoronavirusCOVID-19 India