'सोनिया गांधी ने रखा होता छठी मइया का व्रत तो नहीं पैदा होते राहुल गांधी'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 12, 2018 10:36 AM2018-11-12T10:36:44+5:302018-11-12T10:36:44+5:30
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे व वर्तमान कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। रविवार को छठ पूजा के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम बोलते हुए उन्होंने सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी की। मनोज तिवारी ने कहा कि अगर सोनिया गांधी ने छठी मइया का व्रत रखा होता तो उन्हें राहुल गांधी जैसा बेटा नहीं पैदा हुआ होता। उनके अनुसार छठी मइया का व्रत रखने वाली महिलाओं को बुद्धिमान बेटे पैदा होते हैं।