Hathras Murder Case: पिता की हत्या पर छेड़खानी की शिकार बेटी ने रो-रो कर मांगा इंसाफ, CM Yogi ने फौरन की कार्रवाई | Akhilesh Yadav
By गुणातीत ओझा | Published: March 3, 2021 12:44 AM2021-03-03T00:44:18+5:302021-03-03T00:45:18+5:30
हाथरस
बेटी के संग छेड़खानी का किया विरोध - दबंगों ने मारी गोली
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में एक बार फिर हत्यारों ने निर्दोष का खून बहाया है। बेटी के साथ दो साल पहले हुई छेड़खानी की घटना पर आरोपियों को जेल तक घसीटने वाले पिता की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या को तब अंजाम दिया जब किसान पिता अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था। पुलिस के मुताबिक ढाई साल पहले आरोपियों ने घर में मृतक की बेटी से छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। तब से दबंग आरोपी किसान से रंजिश मानते आ रहे थे। घटना में मृतक की बेटी ने चार नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका लगाने के निर्देश दिए हैं।