googleNewsNext

French Church Knife Attack: पैगंबर कार्टून विवाद के बीच फ्रांस की चर्च पर हमला, 3 लोगों की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 29, 2020 07:38 PM2020-10-29T19:38:21+5:302020-10-29T19:38:21+5:30

पैगंबर कार्टून विवाद के बीच फ्रांस की चर्च पर हमला हुआ है। धारदार हथियार से किए गए इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने एक महिला का गला काटकर निर्मम हत्या की है। यह घटना फ्रांस के नाइस शहर में हुई है। शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है। मेयर क्रिस्चियन इस्‍तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुई है। हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। कई अन्‍य घायल हो गए हैं।

टॅग्स :फ़्रांसFrance