googleNewsNext

Milkha Singh Death: नहीं रहे 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह,PM Modi बोले- लाखों के लिए आप प्रेरणा रहेंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2021 11:47 AM2021-06-19T11:47:33+5:302021-06-19T11:48:15+5:30

 

भारत ने अपने नायाब हीरे को हमेशा के लिए खो दिया. भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. महीने भर कोरोना से जूझने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जिंदगी की जंग हार गए हैं. इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं. बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उनकी मौत हो गई है.

टॅग्स :मीका सिंहMika Singh