googleNewsNext

Farmers Protest: आंदोलन के 100 दिन पूरे, काला दिवस मनाने के साथ 5 घंटे जाम करेंगे हाइवे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2021 10:04 AM2021-03-06T10:04:24+5:302021-03-06T10:05:13+5:30

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की तमाम सीमाओं पर केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो गये। इस मौके पर आज यानी 6 मार्च के दिन किसानों ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकाबंदी के साथ-साथ काला दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारी की है। इसके अलावा किसान डासना, दुहाई, बागपत, दादरी,ग्रेटर नोएडा पर जाम करेंगे और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।

टॅग्स :किसान आंदोलनfarmers protest