Covid 19: France-Germany को पीछे छोड़ भारत पहुंचा 7वें नंबर पर, 24 घंटे में Coronavirus के 8392 मामलें
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: June 1, 2020 02:51 PM2020-06-01T14:51:03+5:302020-06-01T14:51:03+5:30
देश में कोरोना वायरस के कारण 230 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही सोमवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 5394 हो गई। भारत में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190,535 हो गई है। ये मौतें रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 8392 नए मामले मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 93322 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 91819 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वाले 5164 लोगों में से सबसे अधिक 2286 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1038, दिल्ली में 473, तिहत्तर मध्य प्रदेश में 350, पश्चिम बंगाल में 317, उत्तर प्रदेश में 213, राजस्थान में 194, तमिलनाडु में 173, तेलंगाना में 82 और आंध्र प्रदेश में 62 लोगों की मौत हुई।