Coronavirus Update India 18 April: 24 घंटे में रिकॉर्ड 2,61,500 नए Coronavirus मामले, 1,501 की मौत
By गुणातीत ओझा | Published: April 18, 2021 02:09 PM2021-04-18T14:09:20+5:302021-04-18T14:09:54+5:30
Coronavirus Update
बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 261500 केस
1501 की मौत
Coronavirus Update India 18 April: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में रकॉर्ड 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन में ये सबसे बड़ा उछाल है। साथ ही इसी अवधि में 1501 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।
इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 77 हजार 150 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या भी देश में बढ़कर अब 18 लाख 1 हजार 316 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1 लाख 38 हजार 423 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 1 करोड़ 28 लाख 9 हजार 643 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 लोगों को अब तक कोरोना की वैक्सीन दी गई है।