India में September तक खत्म हो सकता है Coronavirus | Mathematical Analysis | Covid-19 Updates
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 7, 2020 02:48 PM2020-06-07T14:48:52+5:302020-06-07T14:48:52+5:30
स्पेन को पीछे छोड़कर भारत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के दो जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह दावा किया है कि कोविड-19 महामारी भारत में 3 महीने बाद यानी मध्य सितंबर के आसपास खत्म हो सकती है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए गणितीय प्रारूप पर आधारित विश्लेषण का सहारा लिया गया है। रिसर्च में यह पाया गया है कि जब गुणांक 100 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा तो यह महामारी खत्म हो जाएगी। यह विश्लेषण और रिसर्च ऑनलाइन जर्नल एपीडेमीयोलॉजी इंटरनेशनल में प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय (डीजीएसएच) में उप निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ अनिल कुमार और डीजीएचएस में उप सहायक निदेशक (कुष्ठ रोग) रूपाली रॉय ने किया है। उन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए बेली के गणितीय प्रारूप का इस्तेमाल किया।