भारत में कोरोना के 24 घंटे में 1.15 लाख से अधिक नए केस, महाराष्ट्र का बुरा हाल!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2021 12:22 PM2021-04-07T12:22:58+5:302021-04-07T12:23:13+5:30
भारत में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना के 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 630 लोगों की मौत भी इस अवधि में हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गई है। अब तक देश में कुल एक करोड़ 28 लाख से अधिक लोग (1,28,01,785) संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 135 लोग ठीक भी हुए हैं।देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी अब 8 लाख से ऊपर हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 8,43,473 हो गई है। देश में अब तक कुल 8 करोड़ 70 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया है।