Chandra Grahan 2020: जानें ग्रहण का सही समय और इससे जुड़ी पौराणिक कथा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2020 09:28 AM2020-06-05T09:28:21+5:302020-06-05T09:28:21+5:30
5 जून को साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। ये चन्द्र ग्रहण होगा। जून और जुलाई का ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि इस महीने में तीन ग्रहण लगने जा रहे हैं। अकेले जून के महीने में ही चन्द्र और सूर्य ग्रहण एक साथ लगने जा रहे हैं। हलांकि ज्योतिष शास्त्र की दृष्टी से इसे शुभ नहीं माना जाता है।
ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल पड़ने वाले ग्रहण की बात करें तो ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।