BSP मुखिया Mayawati ने कहा- Samajwadi Party को हराने के लिए BJP से समझौता करने को तैयार!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 29, 2020 06:33 PM2020-10-29T18:33:45+5:302020-10-29T18:33:45+5:30
राज्यसभा चुनाव को लेकर मचे हलचल के बीच मायावती ने सात बागी विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया है। ये विधायक राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावक के तौर पर नाम वापस ले लिए थे। इस बीच मायावती ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा से गठबंधन को अपनी बड़ी भूल बताया है। मायावती ने कहा है कि सपा को सबक सिखाने के लिए भाजपा को वोट देना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगी। प्रदेश में आने वाले विधान परिषद के चुनाव में हम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को बुरी तरह हराएंगे।