googleNewsNext

Bihar Election 2020: Upendra Kushwaha ने छोड़ा UPA का साथ, बनाया बीएसपी के साथ गठबंधन

By आदित्य द्विवेदी | Published: September 29, 2020 08:36 PM2020-09-29T20:36:24+5:302020-09-29T20:36:24+5:30

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब सूबे में सियासी उठापटक चल रही है। रोज़ नए गठबंधन बन रहे हैं और बिगड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी 29 सितंबर को रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने यूपीए से नाता तोड़ दिया है। इसके साथ ही बिहार चुनाव के लिए उन्होंने बीएसपी और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के साथ मिलकर गठबंधन करने की घोषणा की है। यह मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी विस्तृत जानकारी साझा की है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहार विधान सभा चुनाव २०२०Upendra KushwahaBihar Assembly Election 2020