googleNewsNext

Bihar Board 10th Result 2021: राजमिस्त्री का बेटा पवन बना सेकंड टॉपर, IAS अफसर बनने का है इरादा

By गुणातीत ओझा | Published: April 6, 2021 08:57 PM2021-04-06T20:57:37+5:302021-04-06T20:58:13+5:30

BSEB 10th Result 

मजदूर के बेटे ने किया कमाल
IAS बन देश की सेवा का सपना 

Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। इस बार परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसा नहीं है कि लड़के, लड़कियों से ज्यादा पीछे रहे। लड़कों ने भी कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक बटोरे हैं। इनमें से ही एक होनहार है पंडारक गांव का पवन कुमार। पंडारक गांव के एक राजमिस्त्री के बेटे ने जीतोड़ मेहनत कर अपने मां-बाप के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। पवन कुमार मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में 483 नंबर लाकर सेकंड टॉपर बना है। गुदरी के लाल की इस सफलता से उसके घर में खुशियां छा गईं। पवन के पिता नंदलाल तांती मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते हैं। वहीं माता बबिता देवी गृहिणी हैं।

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०२०Bihar Board 10th Result